सोनभद्र

कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल नकदी व सोने के जेवरात पिस्टल बरामद

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल नकदी व सोने के जेवरात पिस्टल बरामद।

विन्ध्यनगर सिंगरौली (मध्य प्रदेश) बजरंग काम्प्लेक्स जयंत स्थित कंचन ज्वैलर्स की दुकान में 6 बदमाश पिस्टल एवं कट्टा लेकर पहुंचे। बदमाशों द्वारा दुकान संचालक एवं मौजूद लोगों को हथियार दिखाकर धमकाते हुए मोबाइल छीन लिए गए तथा दुकान से सोने व चांदी के आभूषण एवं नकद लूट लिए गए। घटना के दौरान बदमाशों को रोकने का प्रयास करने पर उनके द्वारा फायरिंग की गई जिसमे दुकान संचालक के सिर में छर्रे लगने से चोट आई तथा एक व्यक्ति के हाथ की कलाई में गोली लगी। घटना के बाद बदमाश बाइक से मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश में सोनभद्र पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी एवं लूटे गए माल की बरामदगी हेतु कारवाई की जा रही थी। इसी क्रम मे बजरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि जयंत सिंगरौली में सर्राफा की दुकान में हुई डकैती
मे शामिल 2 व्यक्ति अपाचे बाइक से पिपरी की ओर आने वाले हैं। उक्त सूचना पर पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना अनपरा बेलवादह पिकनिक स्पाट मोड़ के आसपास डी प्लांट रोड डिबुलगंज मे प्रभारी निरीक्षक अनपरा मय पुलिस टीम, प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर मय पुलिस टीम, थानाध्यक्ष पिपरी मय पुलिस टीम एवं प्रभारी निरीक्षक एसओजी सोनभद्र मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। कुछ समय पश्चात अपाचे बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास करने पर दोनों तेज गति से बाइक चलाते हुए पिपरी की ओर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने के दौरान बदमाशो द्वारा पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई लेकिन बदमाशों द्वारा पुनः फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गई जिसमें एक बदमाश रोशन कुमार स्वीपर पुत्र विजय राम निवासी शक्तिनगर घायल होकर मौके पर गिर गया दूसरा बदमाश राहुल स्वीपर निवासी स्वीपर बस्ती अनपरा जंगल की तरफ भागने में सफल रहा।

पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पैर मे गोली लगने के कारण उसे उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया है। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मुकदमा अपराध संख्या 191/2026 धारा
109, 317 (3) BNS व 3/25/27 Arms Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया विधिक कारवाई प्रचलित है।

पूछताछ में डकैती की घटना एवं प्रयुक्त बाइक के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी मे आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ 02 अपाचे बाइक से कंचन ज्वैलर्स, जयंत पहुचा था। आरोपी ने बताया कि 6 व्यक्तियो द्वारा दुकान प्रवेश कर कर्मचारी को गोली मारकर सोने के आभूषण एवं नकदी लूटे गए थे। डकैती की घटना मे प्रयुक्त दोनो अपाचे बाइक लूटी गई थी। आरोपी द्वारा बताया गया कि डकैती में लूटे गए माल में से उसके हिस्से में प्राप्त 50000 नकद सोने के आभूषण उसके पास थे जिन्हे पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है।

बरामदगी का विवरण
01 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर
02 अदद खोखा कारतूस 32 बोर
01 अदद सोने का टॉप्स
01 अदद सोने का कान का सुई-धागा
01 अदद सोने का ईयर रिंग
• 01 अदद सोने का मंगलसूत्र का लॉकेट
01 अदद की पैड मोबाइल फोन
01 अदद सफेद रंग की अपाचे बाइक बिना नम्बर प्लेट
50000 नगद

गिरफ्तार करने वाली टीम
01. प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव थाना अनपरा मय पुलिस टीम
02. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय थाना शक्तिनगर मय पुलिस टीम।
03. प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा एसओजी टीम सोनभद्र मय पुलिस टीम।
04. थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे थाना पिपरी मय पुलिस टीम

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल न... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App