सोनभद्र

फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जनपद में चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम मे एडिशनल एसपी ऋषभ रुणवाल के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर सिंह के कुशल पर्यवेक्षण मे रायपुर एसएचओ विजय चौरसिया द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 99/2026, धारा 318 (4), 338, 336 (3), 340 (2) बीएनएस व धारा 5/26 एवं 41 /42 भारतीय वन अधिनियम से सम्बन्धित फरार आरोपी 1. इमरान खान पुत्र अन्नू खान 2.
कौसर खान पुत्र अन्नू खान निवासीगण वार्ड न 16 अलीनगर चन्दौली को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

एसआई दिलीप सिंह मय हमराही पुलिस
बल द्वारा तेन्दुआ मोड़ पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पिकअप योद्धा वाहन संख्या UP 65 JT 5692 को रोककर चेक किया गया। वाहन से 55 झाल अवैध तेन्दूपत्ता बरामद हुआ जिसके संबंध में चालक इमरान खान कोई वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस व न्यायालय को धोखा देने के आशय से कूट रचित बिल तैयार कर तेंदू पत्ता की अवैध तस्करी किया जा रहा था।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. विजय चौरसिया रायपुर एसएचओ
2. एसएसआई सूबेदार यादव
3. एसआई नरेन्द्र प्रसाद सिंह
4. हे का शशिकान्त यादव
5. हे का राजीव कुमार
6. का चन्द्रकेश चौहान
7. का सर्वेश मिश्रा.
8. का अखिलेश कुमार
9. का दिनेश कुमार
10. म का आस्था मिश्रा

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश
Download App