नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज।
बभनी (अजीत पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन मंगलवार को सांय 4 बजे स्कूल से लौटते समय नाबालिक लड़की से सरफिरा युवक रास्ते में सुनसान जगह पाकर जबरन छेड़छाड़ किया और मौके पर ही लड़की का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा ।घटना की जानकारी पर बभनी पुलिस ने युवक पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन मंगलवार को सांय 4 बजे एक गांव की लड़की पिपराखांड स्कूल से वापस अपने घर लौट रही थी।लड़की ने बताया कि घर पहुंचने से पहले सुनसान जगह पर करचाटोला गांव निवासी चंदन पुत्र राम चलित्तर उम्र 25 वर्ष पहले से घात लगाकर बैठा था और हमारे साथ जबरदस्ती करने लगा मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा और वीडियो भी बना लिया और धमकी दिया कि किसी को बताओगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा ।लड़की किसी तरह से जान बचाकर घर पहुंची और सारा वाकया अपनी मां गीता देवी से बताया दूसरे दिन बुधवार को पीड़िता अपनी मां के साथ बभनी थाना पर पहुंची और तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई इस बावत प्रभारी निरीक्षक बभनी अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है और लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी चंदन कुमार पुत्र राम चलित्तर के विरुद्ध धारा 74 एस सी एस टी एक्ट और 7/8 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर दी गई है



