सोनभद्र

विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी ब्लाक क्षेत्र के बिडर गांव में प्रशासक और सचिव की मनमानी से परेशान ग्रामीणों ने ब्लाक परिसर में विरोध प्रदर्शन कर बीडीओ डा जितेंद्र नाथ दुबे को ज्ञापन सौंपा। बिडर गांव में म्योरपुर एडीओ पंचायत वर्तमान में प्रशासक और ग्राम पंचायत सचिव पर ग्रामीणों ने मनमानी और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। बिडर निवासी शिवम कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन पत्र देकर दोनों अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की है। शिवम ने आरोप लगाया कि गांव में पानी के टैंकर से चिलचिलाती धूप में कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों को पानी सप्लाई की गई थी। ग्रामीणों ने आरोप गर्मी के दिनों में टैंकरों से पानी आपूर्ति करने वाले लोगों का भुगतान कमिशन के चक्कर में अटका कर रखा है। फोन पर समस्या बताने पर अधिकारी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं और जहाँ जाना है जाओ, देख लेंगे कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। ग्राम पंचायत में दर्जनों से अधिक हैंडपंप खराब पड़े हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही, जिससे पेयजल संकट बना हुआ है। नियुक्त प्रशासक और सचिव कभी भी पंचायत भवन नहीं आते, जिससे ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्यों में भारी असुविधा हो रही है।सीसी रोड और सेफ्टी वाल के निर्माण कार्य में लगे कई मजदूरों को बीते कई महीनों से उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बीडीओ से मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द कारवाई करने की अपील की है। जसराज, बृजकिशोर कुशवाहा, चमेली जीरा देवी, पप्पू , देवंती सहित अन्य दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। बीडीओ डा जितेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि ग्रामीणों के मामले को सुनकर एडीओ पंचायत दुद्धी व बीओ पीआरडी दुद्धी को संयुक्त रूप से जांच कर कार्यवाही के लिए जिम्मेदारी दी गई है। एक सप्ताह में मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री
Download App