सोनभद्र

जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए लोग

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन के ग्राम पंचायत बागेसोती (जउवाजोत) मे जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, लोकगीत और लोकनृत्य की मनमोहक झलक देखने को मिली।

महोत्सव की शुरुआत भव्य शोभायात्रा से हुई। इसमें बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। लोकगीत, लोकनृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शोभायात्रा एवं कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, ओबरा तहसीलदार नरेंद्र राम, संयोजक हरिनाथ उरांव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद जी, धीरेंद्र जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि जनजातीय संस्कृति देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी परंपरा, संस्कृति और गौरवशाली विरासत को समझने तथा उससे जुड़ने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम का आयोजन सेवा समर्पण संस्थान, सोनभद्र के तत्वावधान में किया गया। संयोजक हरिनाथ उरांव सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों एवं कार्यक्रम में शामिल लोगों का आभार व्यक्त किया।

महोत्सव को सफल बनाने में बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने शिक्षक साथियों के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी कार्यक्रम स्थल पर सक्रिय रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शशांक मिश्रा, राजकुमार उरांव, विजय सिंह, विनोद उरांव, अमरनाथ, कार्तिक, शिवानन्द हृदय यादव और बिहारी सहित आयोजन समिति से जुड़े लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची
Download App