सोनभद्र

प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करने व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व मे अनपरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुआ है।

अनपरा पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 187/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना का खुलासा करते हुये सुरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार तथा 2 बाल अपचारियो को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपी कब्जे से चोरी किया गया इलेक्ट्रिक केबिल तार 11 बोरियो मे तथा चोरी में प्रयुक्त ई रिक्शा बरामद किया गया है।

अनपरा वार्ड न 3 स्थित एक इलेक्ट्रिक की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा इलेक्ट्रिक केबिल तार चोरी किये जाने के संबंध मे थाना अनपरा पर मुकदमा अपराध संख्या 187/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

विवेचना एवं चोरी के माल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे थे। बजरिये मुखबिर की सूचना एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर दुल्लापाथर रोड स्थित जियो टावर के पास ई रिक्शा से चोरी के केबिल तार को ले जाते हुए एक अभियुक्त एवं दो बाल अपचारियों को पकड़ लिया गया। मौके पर बरामद चोरी के सामान की पहचान वादी मुकदमा द्वारा अपने दुकान से चोरी हुये सामान के रूप मे किया गया। गिरफ्तार आरोपी दो बाल अपचारियो को विधिक कारवाई करते हुए मा न्यायालय भेजा जा रहा है।

पूछताछ मे आरोपी एवं बाल अपचारियों द्वारा बताया कि वे चोरी करने के उद्देश्य से ई रिक्शा से सिनेमा रोड की तरफ घूम रहे थे। वार्ड न 3 मे सुनसान स्थान देखकर इलेक्ट्रिक की दुकान का ताला तोड़कर भोर के समय दुकान से केबिल तार बोरियों में भरकर ई रिक्शा से अपने साथ ले गए थे। रास्ते में कुछ बोरियां गिर गई थीं, जिन्हें वे उठा नहीं सके। शेष चोरी के माल को ई-रिक्शा में छिपाकर रख दिया था तथा बाद में चोरी के सामान को बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे, तभी पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।

बरामदगी का विवरण
1. तीन सफेद प्लास्टिक की बोरियों से 30 बण्डल 2.5 एमएम एल्यूमिनियम केबिल तार।
2. दो लाल/सफेद प्लास्टिक की बोरियों से 13 बण्डल 2.5 एमएम एल्यूमिनियम केबिल तार।
3. चार सफेद प्लास्टिक की बोरियों से 08 बण्डल 2.5 एमएम कॉपर केबिल तार।
4. दो सफेद प्लास्टिक की बोरियों से 02 बण्डल 6 एमएम 4-कोर (फेस) कापर केबिल तार।
5. चोरी के माल के परिवहन में प्रयुक्त ई रिक्शा
कुल 11 बोरियों में इलेक्ट्रिक केबिल तार बरामद।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. उ नि जयशंकर राय, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
3. हे का कमलेश सिंह यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
4. का मो खलील अहमद, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
5. का सौरभ वर्मा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
6. म हे का किरन यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।
Download App