सोनभद्र

हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) क्षेत्र के बीजपुर पुनर्वास प्रथम स्थित बेड़ियां हनुमान मंदिर,सिरसोती मंदिर,एनटीपीसी अवासीय परिसर के रिहन्देश्वर महादेव मंदिर,नेमना,अजीरेश्वर महादेव मंदिर जरहा,सेवकाडाड़, बख्रिहवा में सोमवार की शाम हरतालिका तीज व्रत महिलाओं ने शिव पार्वती की कथा सुन निर्जला व्रत कर पूजा पाठ किया।तीज पर्व पर व्रती महिलाओं और कुंआरी कन्याओं का पूजा पाठ के लिए मंदिरों में हुजूम उमड़ा पड़ा।सोलह श्रृंगार कर ब्रती सुहागिन महिलाओं ने भगवान भोले नाथ का विधि विधान से पूजन अर्चन किया और पति के दीर्घायु की मंगल कामना करते हुए सुख संवृद्धि के लिए उखण्ड उपवास रख कर मनौती की।बेड़िया हनुमान मंदिर के आचार्य अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि मां पार्वती ने भगवान भोलेनाथ को अपना पति होने के लिए कठोर तपस्या की थी तपस्या के पश्चात जब उनकी मन्नत पृरी हुई तब से सुहागिन महिलाएं भी अपने पति के दीर्घायु और सुख संबृद्धि की कामना को लेकर निर्जला ब्रत कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने लगी।हरतालिका तीज पर्व पर जरहा के अजीरेश्वर धाम एनटीपीसी आवासीय परिसर सिरसोती शिव मंदिर सहित इलाके के अनेक मंदिरों में ब्राह्मणों द्वारा बेदी बना कर इकठ्ठा महिलाओं को तीज पर्व पर शिव पार्वती कथा सुनाई गयी।समूचे दिन से देर रात तक मंदिरों में महिलाओं एंव कुंआरी कन्याओं की भीड़ पूजा पाठ में तल्लीन थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार
Download App