सोनभद्र

हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र में हरतालिका तीज के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु एवं सुख समृद्धि की कामना को लेकर विधि विधान से पूजा अर्चना की तथा हरतालिका तीज की व्रत कथा का श्रवण किया।
क्षेत्र के मां काली मंदिर, महावीर मंदिर, सलैयाडीह के शंकर मंदिर सहित अन्य मंदिरो मे सुबह से ही व्रती महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओ ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति और समृद्धि का कामना किया।
मंदिरो मे पुरोहितो द्वारा विधिवत पूजा संपन्न कराई गई। इस दौरान जगह जगह पर पुरोहित आनंद दुबे,राजीव रंजन तिवारी, मनोज तिवारी, राजेश तिवारी, नंदू तिवारी, गुड्डू तिवारी सहित क्षेत्र के अन्य पुरोहितों ने व्रती महिलाओं को पूजा-विधि कराई तथा हरतालिका तीज व्रत कथा का श्रवण कराया।
पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से पूजन सामग्री के साथ भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा की। व्रती महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक व्रत कथा सुनकर अपने परिवार के मंगल एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। देर शाम तक विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष
Download App