सोनभद्र

दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए दो अंतरजनपदीय गौ तस्करो को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे सात गोवंश बरामद किए हैं। बरामद गोवंशों में छह गाय और एक बछड़ा शामिल है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा ओबरा क्षेत्राधिकारी प्रभात राय के पर्यवेक्षण में कोन पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रामगढ़ बाजार में दो पिकअप वाहनों को रोककर जांच की गई। वाहनों में सात गौवंश क्रूरतापूर्वक लदे मिले। पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजेश कुमार पुत्र शिव शंकर गौतम, निवासी मुजेहरा कला, थाना चिल्ह, मीरजापुर तथा संदीप राम पुत्र मंगरु राम, निवासी रजमला, थाना कोईरौना, संत रविदास नगर (भदोही) के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे प्रयागराज के ग्रामीण क्षेत्र भिदिउरा से गोवंशों को कम कीमत पर खरीदकर भदोही और मीरजापुर के रास्ते सोनभद्र के तेलगुड़वा होते हुए गढ़वा, झारखंड ले जाते थे, जहां उन्हें अधिक कीमत पर बेच दिया जाता था। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए रास्ते बदल-बदलकर गोवंशों की तस्करी किए जाने की बात भी सामने आई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोन में मु0अ0सं0-154/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बृजेश कुमार के खिलाफ पूर्व में भी थाना विण्ढमगंज में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक रमाकान्त पाल, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल अभिषेक यादव तथा कांस्टेबल अभिषेक सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे सैकड़ों वाहन
Download App