सोनभद्र

शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 68 शिक्षक सम्मानित

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) महान दार्शनिक, शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया गया। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले माध्यमिक विद्यालयों के 24 तथा बेसिक शिक्षा विभाग के 44 शिक्षकों समेत कुल 68 शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान और शिक्षक के रूप में उनकी भूमिका को सम्मान देने के लिए उनकी जयंती को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का सम्मान है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा और शिक्षक की महत्ता को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया। शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान कर उनके व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। डीएम चर्चित गौड़ ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य को आकार देने वाले वास्तविक राष्ट्रनिर्माता हैं। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उनका उत्कृष्ट कार्य अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। समारोह में माध्यमिक विद्यालयों के 24 और बेसिक शिक्षा विभाग के 44 शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। अतिथियों ने सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संजीव त्रिपाठी, मोहन कुशवाहा, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में सम्मानित शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन डायट प्रवक्ता रिचा ओझा ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित अवैध गाजा तस्करी के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार गोवंश तस्करी से अर्जित अवैध धन से निर्मित 37.50 लाख के मकान को अखिलेश मिश्रा ने किया कुर्क शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 68 शिक्षक सम्मानित अडाणी कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षुओं में नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण उपायुक्त उद्योग ने सौर ऊर्जा आधारित पेयजल संयंत्र का किया उद्घाटन मां से कहकर उसके सामने दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर बेटे ने की हत्या
Download App