अवैध गाजा तस्करी के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अवैध गांजा तस्करी से संबंधित मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कारवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन मे थानाध्यक्ष विंडमगंज के निर्देश पर उपनिरीक्षक जयप्रकाश राम मय पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। टीम ने थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 190/2026, धारा 8/20 व 60 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ज्ञानेन्द्र कुमार पुत्र नागेन्द्र कुमार, निवासी नंदी बाबा मंदिर के पास नई बस्ती, थाना राधानगर, जनपद फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 जयप्रकाश राम, थाना विंडमगंज सोनभद्र
हे0का0 महफूज अली, थाना विंडमगंज सोनभद्र
हे0का0 बजरंग यादव, थाना विंडमगंज सोनभद्र
का0 तरुण वर्मा, थाना विंडमगंज सोनभद्र



