सोनभद्र

प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी समेत प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

शक्तिनगर/सोनभद्र प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी समेत प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर सत्येन्द्र राय के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध सड़क दुर्घटना के रूप में सामने आई हत्या की घटना का खुलासा करते हुए पत्नी, उसके प्रेमी सहित 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

शक्तिनगर बीना स्टेडियम जमशीला के पास रमाशंकर मिश्रा पुत्र रामयश मिश्रा निवासी बीना कालोनी एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत थे, का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पाया गया था। प्रारम्भ में घटना सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही थी, किन्तु घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध पाए जाने पर थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा तत्काल गहनता से जांच प्रारम्भ की गई। उक्त संबंध मे मुकदमा अपराध संख्या 162/2026 धारा 103(2)/238 बीएनएस थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा घटनास्थल की परिस्थितियों, तकनीकी साक्ष्यों, काल डिटेल, लोकेशन एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का गहन परीक्षण करते हुए घटना की प्रत्येक कड़ी को जोड़ा गया। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी विवेचनात्मक कार्रवाई के परिणामस्वरूप मुकदमा पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर ही घटना का सफल अनावरण किया गया।

जांच के दौरान प्रकाश में आया कि मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा का विकास चौहान के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दिनांक 22.08.2026 को मृतक द्वारा अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा एवं विकास चौहान को घर पर देख लिया गया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद के दौरान प्रियंका मिश्रा एवं विकास चौहान द्वारा रमाशंकर मिश्रा का गला दबाकर एवं पत्थर के फर्श पर सिर पटककर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

हत्या के उपरांत घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से दिनांक 22.08.2026 की रात्रि में विकास चौहान द्वारा अपने सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ बादल एवं सोनू गुप्ता के सहयोग से मृतक के शव को चादर एवं गमछे में लपेटकर सड़क किनारे ले जाकर लिटाया गया तथा वाहन से चोट पहुंचाकर घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त चारों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ एवं अब तक की विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक रमाशंकर मिश्रा की पत्नी प्रियंका मिश्रा एवं विकास चौहान के मध्य प्रेम-प्रसंग था। दिनांक 22.08.2026 को मृतक द्वारा दोनों को घर पर देख लिए जाने के बाद विवाद हुआ, जिसके दौरान दोनों द्वारा रमाशंकर मिश्रा के साथ गला दबाकर एवं पत्थर के फर्श पर सिर पटककर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

घटना को छिपाने एवं पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से रात्रि में विकास चौहान ने अनुराग सिंह उर्फ बादल एवं सोनू गुप्ता के सहयोग से शव को सड़क किनारे ले जाकर वाहन से चोट पहुंचाते हुए घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1. विकास चौहान पुत्र यदुनंदन चौहान, निवासी M-10, बीना कालोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र
2. प्रियंका मिश्रा निवासी B-264, बीना कालोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र
3. अनुराग सिंह उर्फ बादल पुत्र ध्रुव कुमार सिंह, निवासी M-246, बीना कालोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र
4. सोनू गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता, निवासी जमशीला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्र0नि0 सत्येन्द्र राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 अजय श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
3. का0 सत्यम सरोज, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
4. का0 अरुण कुमार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
5. का0 अमन सिंह, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
6. का0 अमृत लाल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी समेत प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्ता... साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र
Download App