सोनभद्र

गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट मे फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कारवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कोन पुलिस ने मु0अ0सं0 143/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त सियाराम चेरो पुत्र शिवमूरत चेरो, निवासी ग्राम पड़रछ, थाना कोन, जनपद सोनभद्र को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक हवलदार पाल, हेड कांस्टेबल विनय यादव एवं हेड कांस्टेबल रामप्रवेश शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App