सोनभद्र

20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद

तैयारी को लेकर रासपहरी में हुई बैठक
पूर्वांचल यात्रा सोनभद्र में चलेगी

म्योरपुर/सोनभद्र( विकास अग्रहरि)

जवाबदेह सरकार के लिए मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा सोनभद्र में जारी रहेगी। इस यात्रा में गांव, कस्बा, बाजार, स्कूल-कालेज, अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों से संपर्क और संवाद किया जाएगा। इस यात्रा के प्रथम चरण के समापन पर वाराणसी शास्त्री घाट पर नई पीढ़ी संवाद और आम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत आज रासपहरी कार्यालय में रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान की बैठक हुई।

बैठक में उपस्थित ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक सदस्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने वादा खिलाफी की है। जनगणना में ओबीसी कालम को शामिल करने की बात करके भी उसे पूरा नहीं किया। साथ ही आदिवासी समाज की तरफ से उठ रही आदिवासी धर्म कोड के कालम को जोड़ने की बात भी अनसुनी कर दी जा रही है। इस सवाल को सोनभद्र में प्रमुख सवाल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर नागरिक के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन और भूमिहीनों को आवास के संवैधानिक अधिकारों की गारंटी हो सकती है। यदि सरकार कारपोरेट घरानों की संपत्ति पर टैक्स लगाने और काली पूंजी की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने का साहस दिखाएं।

बैठक में तय हुआ कि माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा महिलाओं की आर्थिक लूट, प्राकृतिक संसाधनों के दोहन, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने, पूंजी पलायन पर रोक लगाने, लड़कियों की उच्च शिक्षा जैसे सवालों को यात्रा में मजबूती से उठाया जाएगा। बैठक के अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद गोंड और संचालन कृपा शंकर पनिका ने किया।

बैठक में प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर, इंद्रदेव खरवार, रूबी सिंह गोंड, सविता गोंड, महेंद्र प्रताप सिंह, मनोहर गोंड, मंगरू प्रसाद श्याम, गुंजा गोंड, सुगवंती गोंड, राजकुमार खरवार, राम विचार गोंड, महावीर गोंड, आदि लोग शामिल रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
Download App