विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित

म्योरपुर /सोनभद्र (विकास अग्रहरि )
म्योरपुर। म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आरंगपानी के छितवा टोला में गिरधर गोपाल के आवास पर आदिवासी अखाड़ा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर होने वाली विराट कुश्ती एवं दंगल प्रतियोगिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतियोगिता को भव्य रूप देने के लिए सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया।
बैठक में हरी प्रसाद को अध्यक्ष, सलबंधी को मंत्री, रामनेवाज पोया, देवनारायण पोया, संजय सोनी और बासुदेव पनिका को उपाध्यक्ष, गिरधर गोपाल और गनपत आयाम को कोषाध्यक्ष, रामपाल खरवार (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य) को महासचिव तथा आशीष जायसवाल और अर्जुन पनिका को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं शिव पूजन यादव, अनंत कुमार पत्रकार और कृष्ण मुरारी खरवार को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
भगवानदास गुप्ता को लेखा निरीक्षक, रामनरेश धरकार और शिवकुमार धरकार को वालंटियर, चरकू भास्कर को सूचना मंत्री, अमर सिंह खरवार को महामंत्री तथा रामसूरत खरवार और राम रतन आयाम को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी अशोक कुमार सोनी को दी गई। वहीं राजू कुमार गुप्त को कार्यक्रम संयोजक चुना गया।
संरक्षक मंडल में रामरति पोया, ग्राम प्रधान राजेंद्र लाल, संतोष कुमार ओझा एडवोकेट, पूर्व प्रधान ब्रह्मदेव प्रसाद, पूर्व प्रधान शिवसागर जायसवाल, पूर्व प्रधान सुदर्शन प्रसाद, संतोष ट्रेडर्स, शिवपूजन रौनियार, एलआईसी अभिकर्ता कुंज बिहारी, पूर्व बसपा विधायक प्रत्याशी रवि सिंह खरवार, बीडीसी पूनम कनौजिया, राजेंद्र प्रसाद रौनियार, डॉ. गणेश प्रसाद सोनी, डॉ. नेत्रपाल प्रजापति, पूर्व बीडीसी मथुरा प्रसाद, भोला प्रसाद व्यास, लालचन यादव, अनवर हुसैन और अशोक कुमार रौनियार को शामिल किया गया।
कार्यक्रम संयोजक एवं युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त ने बताया कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर बरवा टोला बाजार में विराट कुश्ती एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से क्षेत्रीय पहलवान भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया है, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का निर्णय लिया।



