23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन

म्योरपुर/सोनभद्र ( विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। आदिवासी अधिकार मंच की ओर से 23 अगस्त, रविवार को आदिवासी महासभा की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12 बजे म्योरपुर मेन रोड स्थित कुंडाडीह-रासपहरी चौराहे के पास मंगला प्रसाद मरकाम के आवास पर होगी।
आदिवासी अधिकार मंच के संयोजक उमाशंकर सिंह उर्फ बबई ने बताया कि बैठक में एसटी महासभा समिति, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठ समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी सहित आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे। बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आदिवासी समाज की समस्याओं को लेकर पूर्व में कई महासभाओं, संगठनों और समितियों की ओर से शासन-प्रशासन को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित सुनवाई या ठोस आश्वासन नहीं मिल पाया है। ऐसे में बैठक में समाज की प्रमुख समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ ही आरक्षण, प्रतिनिधित्व, नौकरी, रोजगार तथा आदिवासी समाज से जुड़े अन्य अधिकारों के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। मंच की ओर से आदिवासी समाज के सभी लोगों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता करने की अपील की गई है।


