गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जनपद में चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रायपुर विजय चौरसिया के नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त के विरुद्ध प्रभावी कारवाई किया गया।
थाना रायपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 03/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित आरोपी संतोष तिवारी पुत्र वैंकटेश्वर तिवारी निवासी सेमरा राबर्ट्सगंज द्वारा गौवंश की तस्करी से अर्जित अवैध आय से क्रय की गई मालवाहक पिकअप वाहन संख्या UP-64 CT-1158, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,12,000/- (तीन लाख बारह हजार रुपये) है, को धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क किए जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र को रिपोर्ट प्रेषित किया गया था।
उक्त रिपोर्ट के क्रम मे जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में थाना रायपुर पुलिस द्वारा उक्त वाहन को अभियुक्त के घर से अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराध एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों में भय एवं दहशत व्याप्त है।
कारवाई करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र
2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक सूबेदार यादव थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र
3. हे का राजीव कुमार थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र
4. का आशुतोष कुमार थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र
5. का आदर्श कुमार थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र



