सोनभद्र

इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) इनरव्हील क्लब दुद्धी ने कस्बा में स्थित इच्छिता कैम्पस परिसर में बड़े उत्साह के साथ हरियाली तीज मनाई। क्लब की महिलाओं ने दिलचस्प खेलों और विभिन्न नृत्य प्रदर्शनों के साथ हरियाली तीज का आनंद उठाया। क्लब की अध्यक्ष लीना जायसवाल ने सभी का स्वागत किया। हरे रंग के परिधान में पहुंचीं महिलाओं ने सबसे पहले गीतों की धुन पर नृत्य कर खूब मनोरंजन किया। महिलाओं ने झूला झुल कर सावन के महीनों का लुफ्त उठाया। क्लब की अध्यक्ष लीना जायसवाल सचिव माधवी जायसवाल ने कहा कि यह त्योहार खासकर महिलाओं से जुड़ा है। सावन में जब चारों पर हरियाली रहती है, तो महिलाएं इसका आनंद लेने के लिए झूला झूलती हैं। हरियाली तीज का यह उत्सव हमारे संस्कारों और हमारी सभ्यता को दर्शाता है। यह उत्सव परिवारों को जोड़ने का काम करता है। यह हमारे देश का सौभाग्य है कि हमारे देश में ऐसी महिलाएं बसती हैं, जो घर-गृहस्थी से बंधी होने के बावजूद भी उत्सवों में प्रतिभाग करती हैं। इस अवसर पर एडिटर स्वाति झा, कोषाध्यक्ष विनीता मसीह, आईएसओ वंदना जायसवाल, मनोरमा जायसवाल, तारा जायसवाल, राखी जायसवाल, कुसुम गुप्ता, रेखा श्रीवास्तव, चिंता, लता, प्रीति, सुनीता कमल, आभा, प्रियंका, कृति, उमा गुप्ता, सीमा यादव, संचिता श्रीवास्तव, रेणु कनौजिया, अनिता सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत,घर में मचा कोहराम बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 20 अगस्त को बंद
Download App