सोनभद्र

ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत,घर में मचा कोहराम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती के रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिलने से हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने एनटीपीसी एमजीआर के सिरसोती रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव देखा और हल्ला करने लगे । हल्ला सुनकर आस पास के ग्रामीण इकठ्ठा हो गए तो देखा कि रेलवे के पास के रहने वाले गोविन्द जायसवाल पुत्र दीपक उर्फ राजेंद्र जायसवाल उम्र लगभग 31 वर्ष की कटी हुई लाश ट्रैक पर पड़ी थी।

घरवाले जब घटना स्थल पर पहुँचे तो लाश को देखकर भौचक्के रह गए। मृतक के पिता दीपक ने बताया कि लड़का शक्तिनगर में काम करता हैं मंगलवार की दोपहर में एक लड़के से घर मे अपना मोबाइल भेजवा दिया और बाहर जाने की बात कहकर चल दिया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक दीनानाथ राम ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी। मृतक परिजन और पत्नी सुग्रीता जायसवाल ने लाश को सड़क के किनारे रखकर अपने जीवकोपार्जन के लिए काम,बच्चों की पढ़ाई और मुआवजे की मांग करने लगी।
एनटीपीसी प्रबंधन के राजेन्द्र प्रसाद साहू ने मदद का भरोसा दिया लेकिन परिजन लिखित मांग पर अड़े हुए है
गोविंद अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र अंकुश 9वर्ष और अंकित 6 वर्ष को छोड़कर चला गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत,घर में मचा कोहराम बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 20 अगस्त को बंद म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर... 34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे
Download App