डीएवी पब्लिक स्कूल मे स्वतंत्रता दिवस पे बीजेपी नेता कृष्णा सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपनाने के लिये प्रेरित किया
अनपरा/सोनभद्र डीएवी पब्लिक स्कूल मे स्वतंत्रता दिवस पे बीजेपी नेता कृष्णा सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपनाने के लिये प्रेरित किया।डीएवी पब्लिक स्कूल औड़ी अनपरा में देशभक्ति एवं उत्साह से ओत प्रोत वातावरण में भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रविजीत सिंह कंग, बीजेपी नेता कृष्णा सिंह ,विशिष्ट अतिथि उर्मिला देवी, श्री शिवपूजन झा एवं श्री कृष्णा सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। राष्ट्रगान के पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया।
समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। पाखी, आरोही, शिवांश, आयुष ने सराहनीय कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंगों से सराबोर रहा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता मिश्रा ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
समारोह का समापन देशभक्ति की भावना और जय हिंद के नारों के साथ हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।



