एनसीएल के सहयोग से शक्तिनगर पुलिस ने भारी मात्रा मे चोरी के डीजल के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार
शक्तिनगर/सोनभद्र एनसीएल के सहयोग से शक्तिनगर पुलिस ने भारी मात्रा मे चोरी के डीजल के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन मे शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं आरोपी के विरुद्ध कारवाई करते हुए डीजल चोरी के अभियोग में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
शक्तिनगर थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 151/2026, धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस की विवेचना के दौरान वादी मुकदमा एवं एनसीएल बीना के अधिकारी की उपस्थिति मे रोशन भारती,दिलीप भारती, सागर गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही एवं उनकी उपस्थिति मे एनसीएल बीना क्षेत्रान्तर्गत साउथ झंडी पाइंट के नीचे, ड्रग लाइन बीना से 4 जरीकेन में भरा लगभग 100 लीटर डीजल, एक बोलेरो वाहन संख्या UP64CT1655 3 मोबाइल फोन बरामद हुआ।आरोपी ने बताया कि डीजल को एनसीएल के वाहन से चोरी कर बोलेरो वाहन के माध्यम से ले जय जाता था। बरामद बोलेरो वाहन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1 रोशन भारती पुत्र रामाशंकर भारती निवासी कोहरौल शक्तिनगर
2 दिलीप भारती पुत्र रामाशंकर भारती निवासी मिश्रा शक्तिनगर
3 सागर गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी कोहरौल शक्तिनगर
गिरफ्तार करने वाली टीम
1 प्र नि सतेंद्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
2 उ नि अजय श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3. का सत्यम सरोज, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।



