सोनभद्र

80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव

गुरमा,सोनभद्र(ओम प्रकाश गुप्ता )चोपन थाना क्षेत्र स्थित मारकुंडी ग्राम पंचायत के धौराडीह टोले में बुधवार की सुबह एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात शौच के लिए निकले थे परिजन काफी खोजने के बाद नहीं मिले बुधवार की सुबह उनका शव तालाब में उतराया हुआ मिलामृतक की पहचान राम अवतार (80) पुत्र स्वर्गीय रामसनेही गोंड के रूप में हुई है। वे मूल रूप से कनछ,थाना चोपन, जनपद सोनभद्र के निवासी थे। राम अवतार अपनी बेटी गीता देवी, पत्नी स्वर्गीय सीताराम,के साथ मारकुंडी टोला धौराडीह में रहते थे।घटना की सूचना मारकुंडी के ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव को हुयी तो उन्होंने इसकी सूचना गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश को दी। सूचना पर चोपन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेज दिया है।इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित
Download App