सोनभद्र

कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा


कोन/सोनभद्र।(आनन्द जायसवाल)

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को कोन कस्बे व बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में लोग देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा कोन कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा यात्रा कोन ब्लॉक कार्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजार होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष किए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। युवाओं में तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे एवं कोन ब्लॉक प्रमुख रूबी मिश्रा शामिल रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी प्रांत पिछड़ा मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा मौजूद रहीं।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, मंडल महामंत्री मनोज तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल,वीरेंद्र राय, मंडल मंत्री सूर्यभान सिंह, रमेश चौबे, ललन भारती, ददन भारती, दिलीप गुप्ता , शीशी शेखर जायसवाल, बंशीधर, प्रमोद जायसवाल,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया। आयोजकों ने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ पूरे मार्ग पर मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही तिरंगा यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया।
यात्रा के समापन पर लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लिया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा कस्बा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण
Download App