सोनभद्र

तेज रफ्तार जा रही ट्रेलर तीन दुकान मकान किया क्षतिग्रस्त एक घायल

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी स्थित विंध्य आटो सेल्स पेट्रोल पंप के समीप सोमवार देर रात करीब 11 बजे एक अनियंत्रित खाली ट्रेलर ने भीषण तबाही मचा दी। वाराणसी की ओर से चोपन की तरफ जा रहा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य राजमार्ग किनारे स्थित दुकानों और मकान में जा घुसा। हादसे में तीन प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि घर में सो रहे पूर्व प्रधान का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर सबसे पहले सुनील मौर्य की टायर मरम्मत की दुकान से टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हवा भरने की टंकी सहित अन्य उपकरण भी टूटकर बर्बाद हो गए। इसके बाद ट्रेलर फतेह मोहम्मद के होटल में जा घुसा, जिससे होटल को भी भारी नुकसान पहुंचा।

ट्रेलर की चपेट में पास का मकान भी आ गया, जिसमे सो रहे पूर्व प्रधान के बेटे रामलखन यादव पुत्र रामदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की वजह से मकान का बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना में दुकानों, मकान और अन्य सामान को मिलाकर लगभग 10 लाख रुपये की क्षति हुई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर...
Download App