सोनभद्र

खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के फाटपखना गांव में शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में एक वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। वृद्ध शुक्रवार की दोपहर अपने 15 वर्षीय नाती के साथ घर से निकला था। नाती कुछ देर बाद घर लौट आया, लेकिन वृद्ध वापस नहीं पहुंचे। शनिवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने उनका शव देखा तो घटना की जानकारी परिजनों और ग्राम प्रधान को दी। सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
फाटपखना गांव निवासी 65 वर्षीय रामलखन पुत्र स्व. दशरथ शुक्रवार की दोपहर अपने नाती के साथ घर से बाहर निकले थे। नाती दोपहर में वापस घर लौट आया, जबकि रामलखन के देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने विशेष ध्यान नहीं दिया। शनिवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रामलखन को खेत में गिरा देखा। पास जाकर देखने पर उनके मृत होने की जानकारी हुई। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्राम प्रधान लक्ष्मण प्रसाद ने घटना की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। मृतक के बड़े पुत्र धनेशर की तहरीर पर पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया वृद्ध की मौत गिरकर चोट लगने के कारण होना प्रतीत हो रही है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App