सोनभद्र

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान


मरीजों को फल वितरित कर जाना हाल, सेवा कार्यों से जुड़कर लोगों ने दिया मानवता का संदेश

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को म्योरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 13 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान के साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना गया।
शिविर का निरीक्षण समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार सिंह, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार तथा ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने किया। इस दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि रक्तदान महादान है। स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ना सराहनीय पहल है। इस तरह के आयोजनों से समाज में सेवा भावना, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भी ऐसे शिविर महत्वपूर्ण हैं।
शिविर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल और युवा पत्रकार बाबूलाल शर्मा समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। रक्त की आवश्यकता किसी भी मरीज को अचानक पड़ सकती है, ऐसे में रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।
इसके बाद अतिथियों एवं आयोजकों ने सीएचसी में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली गई।
इस अवसर पर एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्र, सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, डॉ. अंकित सिंह, वीरेंद्र, अमित कुमार, बबई मरकाम, सुजीत अग्रहरि, गणेश जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्र ने किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App