सोनभद्र

युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या

डाला(जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरि)-स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत बारी स्थित पहिला मोड़ पर अपने घर में गमछे के सहारे फांसी का फंदा डालकर एक युवक ने आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे छत के सीढ़ी पर लगे टिन शेड की लोहे के पाईप में गमक्षा के सहारे 24 वर्षीय मनीष निषाद पुत्र बाबूलाल निषाद निवासी बाड़ी पहिला मोड़ ने आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब किसी ने सड़क पर खड़े होकर उसे उसकी छत की सीढ़ी में लोहे की पाईप पर फांसी पर लटका हुआ देखा।बताया जा रहा है कि युवक की विगत सात माह पूर्व शादी हुई थी घटना से उसके माता-पिता पत्नी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।हर किसी का यही कहना है कि उसे कोई कमी नहीं थी बहुत ही व्यावहारिक एवं मिलनसार था पता नहीं किन कारणों से उसने ऐसा कदम उठाया। घटना की जानकारी होते ही मय हमराहियों संग घटनास्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी द्वारा लटक रहे शव को नीचे उतारकर हर पहलुओं पर जांच पड़ताल के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज।
Download App