सोनभद्र

बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र


रासपहरी प्राथमिक विद्यालय में 2007 से अपनी सेवा दे रहे शिक्षामित्र

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
विकास खंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत रासपहरी के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र सुनील कुमार वर्ष 2007 से स्कूल मे बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं।
सुनील कुमार द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और साफ-सफाई का भी पाठ पढ़ाते है।स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षकों ने गांव-गांव जाकर अभिभावकों को जागरूक भी किया।
इन्ही के मेहनत का ही नतीजा है कि आज विद्यालय के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ग्रामीणों ने शिक्षक के इस कार्य की सराहना की है।शिक्षामित्र सुनील कुमार के हौसले एवं जजबे इतने ज्यादा बुलंद है कि वे कभी बच्चो को बढ़ाने मे किसी प्रकार की कोताही नही करते।
यही नही कुछ वर्षो पूर्व तक वह क्षेत्र के बच्चो को ट्यूशन पढ़ाकर शिक्षा का कार्य कई वर्षो तक निस्वार्थ भाव से किया।बाद मे किसी अन्य कारणो से ट्यूशन का कार्य बंद करना पड़ा।जिसकी सराहना आज गांव के ग्रामीणो द्वारा की जा रही।रासपहरी क्षेत्र पंचायत सदस्य (प्रशासक)अशोक मौर्या,पूर्व प्रधान रामदयाल,कमलेश मिश्रा,राकेश अग्रहरि,भाजपा नेता अरुण सोनी,धर्मेंद्र शर्मा,दारा सिंह,कृपाशंकर पनिका आदि लोगो ने सराहना की।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन
Download App