सोनभद्र

1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे तहत मादक पदार्थो की तस्करी एवं अवैध कारोबार मे संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण मे राबर्ट्सगंज पुलिस एवं एसओजी टीम को बड़ा सफलता प्राप्त हुआ है।

राबर्ट्सगंज पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय गाजा तस्करी गिरोह से जुड़े 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 220 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 21.10 करोड़, तस्करी में प्रयुक्त EICHER PRO 1075 वाहन संख्या DL 1LY6546, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹10 लाख, 02 मोबाइल फोन एवं 4,000 नकद बरामद किए गए हैंl। कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत 1.20 करोड़ है।

राबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम द्वारा होटल डीआर ड्रीम, सनबीम स्कूल मोड तिराहा ग्राम गुआर के पास संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि हिन्दुआरी तिराहा से कुछ पहले पुल के पास एक 6 पहिया EICHER बाहन खड़ा है, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर वाहन में बैठे दोनो व्यक्तियों ने वाहन से कूदकर भागने का प्रयास किया जिन्हे पुलिस टीम द्वारा पुल की रेलिंग के पास सड़क किनारे पकड़ लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तो की पहचान बिरेस पुत्र होराम, निवासी ग्राम अडरमई, थाना ओसावा बदायूं, तथा गोविन्द पुत्र सुरेन्द्र, निवासी ग्राम मियारी, पोस्ट अभिबाँध, थाना ओसांवा बदायू के रूप मे हुआ है।

पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के मालवाहक हिस्से के अग्रिम भाग में लोहे की चादरों को वेल्डिंग कर विशेष रूप से बनाया गया गुप्त केबिन मिला। जिसमे 07 बोरों में कुल 220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ गिरफ्तारी एवं बरामदगी के
आधार पर थाना राबर्टसगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 763/2026, धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर
आरोपी का चालान कर दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में प्रकाश में आया कि वे दिल्ली के कुछ लोगों के संपर्क में रहकर उसके लिए गाजा लाने का कार्य करते है। पूछताछ मे अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिल्ली के रहने वाले ही गांजा खरीदने के लिए पैसा उपलब्ध कराए गए थे, जिसमें से उक्त धनराशि लेकर वे ओडिशा के सुंदरगढ़ कालाहांडी क्षेत्र में गए थे।

पूछताछ मे अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वहा उनकी मुलाकात एक व्यक्ति निवासी जनपद कालाहांडी, ओडिशा से हुई, जिसके माध्यम से गांजा वाहन में लोड कराया गया। गांजा को वाहन में बनाए गए विशेष गुप्त केबिन में छिपाकर ओडिशा से सोनभद्र होते हुए दिल्ली ले जाया जा रहा था। अभियुक्तों के अनुसार बरामद गांजा दिल्ली में दिया जाना था। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि तस्करी से जुड़े व्यक्ति आपस में मोबाइल के माध्यम से संपर्क में रहते है। पूछताछ मे काश मे आये व्यक्तियो की भूमिका एवं ओडिशा से सोनभद्र होते हुए दिल्ली तक संचालित अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है। बरामद मोबाइल फोन एवं अन्य तकनीकी
साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर आवश्यक वैधानिक कारवाई किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. बिरेस पुत्र होराम, निवासी ग्राम अद्दरमई, थाना ओसांवा, जनपद बदायूं
2. गोविन्द पुत्र सुरेन्द्र, निवासी ग्राम मियारी, पोस्ट अभिबाँव, थाना ओसांवा, जनपद बदायूं

बरामदगी का विवरण
220 किलोग्राम अवैध गांजा अनुमानित कीमत लगभग 1.10 करोड़
EICHER PRO 1075 वाहन संख्या DL 1LY6546(06 पहिया) अनुमानित कीमत लगभग ₹10 लाख
2 मोबाइल फोन
4,000 नकद

कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग 1.20 करोड़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. श्री राम स्वरूप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, एसओजी।
3. उ0नि0 श्री विनय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी जनपद सोनभद्रा
4. उ0नि0 श्री विष्णु प्रभा सिंह, चौकी प्रभारी सुकृत जनपद सोनभद्रा
5. उ0नि0 श्री धर्मनारायण भार्गव, चौकी प्रभारी चुर्क जनपद सोनभद्र।
6. हे0का0 संजीव राय, हे0का0 संदीप यादव थाना रॉबर्टसगंज जनपद सोनभद्र।
7. हे0का0 अमरजीत यादव, का0 रामसिंह, चौकी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
8. हे0का0 भरत यादव, चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
9. का0 रूपेश कुमार, का० जय किशन पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
10. हे0का0 रितेश पटेल, हे0का0 मनीष कुमार सिंह, का0 सत्यम पाण्डेय, का0 जय प्रकाश सरोज, का0 अजीत यादव, एसओजी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष
Download App