विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति की बैठक श्री संकट मोचन मंदिर पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक चन्द्रिका प्रसाद आढ़ती ने की। बैठक में गत वर्ष की आय व्यय प्रस्तुत की गयी। तत्पश्चात वर्तमान कार्यकारिणी को अपनी जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाने पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के रूप में पुनः बहाल कर दी गयी। जिसमें मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन को दी गयी। इसके अलावा अध्यक्ष पद हेतु रवि जायसवाल एवं सचिव पद के लिये मनीष जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई । जबकि संरक्षक मण्डल में भोला प्रसाद, गणेश जौहरी, विष्णु अग्रहरी, देवेश मोहन, रामजी पांडेय, डा हर्षवर्धन प्रजापति, राकेश आजाद व रामनरेश प्रसाद। कोषाध्यक्ष पद पर रविंद्रनाथ जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष अनुरोध भोजवाल व नीतीश कसेरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, रंजीत सेठ, राजेश कसेरा व जयप्रकाश मोती, उपाध्यक्ष पद संदीप गुप्ता, भीम जायसवाल, प्रियांशु अग्रहरि व सोनू जायसवाल, पूजा प्रभारी कल्याण मिश्रा, सह सचिव ऋषभ मिश्रा, धनंजय कुमार व कुंदन, विधिक सलाहकार राकेश श्रीवास्तव व विष्णुकांत तिवारी, लेखा परीक्षक पीयूष कसेरा, आशुतोष व यश कुमार, सूचना मंत्री करन कुमार व अभिषेक सिंह, प्रसाद वितरण प्रमुख टिंकू, अंकित, रूपेश, प्रज्ज्वल व अनमोल, साज सज्जा प्रभारी विशाल अग्रहरी तथा कार्यकारणी के रूप में अविनाश गुप्ता, विवेक मोहन, रवि रंजन, अनुराग जायसवाल, रामसागर, विष्णुदयाल, गोलू कुमार, संतोष,अनिल, अभिषेक, प्रियांशु ,आदित्य के नाम की घोषणा की गई।अध्यक्ष रवि जायसवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी को मिलकर दुर्गा पूजा को सकुशल संम्पन कराएंगे ।



