सोनभद्र

तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) हरतालिका तीज के अवसर पर राबर्ट्सगंज स्थित होटल अरिहंत में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजक इशिका चौबे के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार के साथ पहुंचकर पर्व की खुशियां साझा कीं। तीज के पारंपरिक गीतों, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से पूरा माहौल उल्लास और उमंग से सराबोर रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत के बाद जैसे ही तीज के लोकगीतों की धुन गूंजी, महिलाएं नृत्य के लिए थिरकने लगीं। झूला पड़े अमवा की डार, सखी चलो मनाएं तीज त्योहार’ जैसे पारंपरिक गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। वहीं सावन आयो रे, सखियां झूला झूलें’ की धुन पर सामूहिक नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। गीत-संगीत के बीच महिलाओं ने हंसी ठिठोली और आपसी मेलजोल के साथ तीज पर्व का आनंद लिया। सोलह शृंगार कर कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह नजर आया। किसी ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी तो किसी ने नृत्य के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। महिलाओं ने तीज से जुड़ी परंपराओं और लोक संस्कृति को गीत-संगीत के माध्यम से जीवंत करते हुए पर्व की खुशियों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। आयोजक इशिका चौबे ने कहा कि हरतालिका तीज आस्था, प्रेम और उल्लास का पर्व है। इस तरह के आयोजन महिलाओं को एक साथ आने, अपनी परंपराओं और लोक संस्कृति को सहेजने तथा आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्साह और सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस दौरान प्रिया सोनकर, शीतल दहलान, कुसुम शर्मा, किरन त्रिपाठी, शशिबाला सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव, वीना श्रीवास्तव, मधु मौर्या, सुनीता सान्याल, साधना सारंग समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे सैकड़ों वाहन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर आंदोलन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई एसएचओ हुये इधर से उधर वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर अयूब नायला के बोल वीर अब्दुल हमीद अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्र...
Download App