वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर अयूब नायला के बोल वीर अब्दुल हमीद अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक के रूप मे दर्ज है

अनपरा/सोनभद्र वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर अयूब नायला के बोल वीर अब्दुल हमीद अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक के रूप मे दर्ज है।
समाजवादी पार्टी के बैनर तले नगर अनपरा के अल्पसंख्यकों ने जाबाज सिपाही वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस बहुत ही जोश खरोश के साथ मनाया। जिसमे 1965 में भारत पाकिस्तान के युद्ध मे सात टैंक को नेस्तानाबूद करने वाले परम वीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद को याद करके नगर वासी अपने को गौरान्वित महसूस किये।
समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अयूब नायला ने कहा वीर अब्दुल हमीद का नाम भारतीय सैन्य इतिहास में अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक के रूप मे दर्ज है। 1965 के युद्ध मे उन्होने जिस बहादुरी के साथ दुश्मन के टैंकों का सामना किया वह भारतीय सैनिकों के अदम्य हौसले की मिसाल है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सपाध्यक्ष हफीज फुलील, विधान सभा उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली, जिला सचिव अल्पसंख्यक सभा के फिरोज खान, अंजनी यादव,सुरेन्द्र यादव, मो अल्ताफ, अब्दुल कादिर, समाजसेवी इम्तियाज अली,शाहनवाज खान एवं व्यापारी बन्धु मौजूद रहे।



