सोनभद्र

पिपरी वासियो को बेदखली से बचने की पहल

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) पिपरी वासियो को बेदखली की कार्यवाही से बचने एवं वर्षो से निवास कर रहे परिवारों को सुरक्षित भूमि वह आवास उपलब्ध कराने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष अजीत गुप्ता ने शक्ति भवन लखनऊ मे उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अध्यक्ष प्रबंध निदेशक से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने पिपरी वासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या को विस्तार से उनके समक्ष रखा। अजीत गुप्ता ने बताया कि रिहंद बांध की स्थापना के बाद पिपरी की कालोनी विकसित हुई थी यहां विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग रोजगार एवं अन्य कारणों से बसते गए और कई परिवार दशकों से इसी क्षेत्र में रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि लंबे समय से निवास कर रहे परिवारों को अचानक बे देखली की कारवाई का सामना करना पड़े इसके लिए मानवीय दृष्टिकोण से अस्थाई समाधान जरूरी है। उन्होने अधिकारियों के समक्ष प्रस्ताव रखा की पात्र परिवारों को किराए अथवा क्षतिपूर्ति के आधार पर भूमि एवं भवन आवंटित किया जाए या नियमन अनुसार उन्हे लीज पर भूमि उपलब्ध कराई जाए इससे वर्षों से बसे परिवारो को आवासीय सुरक्षा मिल सकेगी और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित नही होगी मुलाकात के दौरान पिपरी वासियो की समस्या को स्थाई व्यवस्था व्यवहारिक मानवीय समाधान को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई अजीत गुप्ता ने अधिकारियो से इस मामले मे शीघ्र आवश्यक कारवाई किए जाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र खनन व्यवसायी इश्तियाक अहमद गिरफ्तार कोर्ट मे पेशी रिमांड पर हो सकता है फैसला रामलीला ग्राउंड पर गूंजा बाबा श्याम का जयकारा भजनो पर झूमे श्याम प्रेमी आमडीह मे सरकारी चबूतरे पर सांस्कृतिक मंच निर्माण का विरोध ग्रामीणो ने रोका काम बीडीओ ने दिये जाच के ... पिपरी वासियो को बेदखली से बचने की पहल अजगर को वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा विहिप का 62वां स्थापना दिवस मनाया, हिंदू समाज को जागरूक रहने का आह्वान। एसओजी सर्विलांस प्रभारी रहे नागेश सिंह बने ओबरा एसएचओ ब्लाक स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा संपन्न विजेता छात्र छात्राओ का हुआ सम्मान बभनी के असनहर गाव मे महिलाओ और किसानो को मिली स्प्रे और सिलाई मशीन 13 साल से लापता बेटे की वापसी का झांसा साधुओं के वेश में ठगी का बड़ा खेल बेनकाब
Download App