सोनभद्र

आमडीह मे सरकारी चबूतरे पर सांस्कृतिक मंच निर्माण का विरोध ग्रामीणो ने रोका काम बीडीओ ने दिये जाच के आदेश

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) नगवा ब्लाक के ग्राम पंचायत आमडीह में विकास कार्य को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यहां विधायक निधि से स्वीकृत सांस्कृतिक मंच के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन कर निर्माण कार्य को बंद करा दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में जिस स्थान पर सांस्कृतिक मंच बनाया जा रहा है, उसी स्थान पर वर्ष 2018 में नगवां क्षेत्र पंचायत निधि से एक पक्के चबूतरे का निर्माण पहले ही कराया जा चुका है। वह चबूतरा आज भी मजबूत स्थिति में है और गांव के सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम उसी पर होते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि जब ठेकेदार मंच बनाने आया तो ग्रामीणों ने उससे अनुरोध किया कि नया मंच पुराने चबूतरे के बगल में पड़ी खाली जमीन पर बना दिया जाए, जिससे पुराना निर्माण भी सुरक्षित रहे और सरकारी पैसे का सही उपयोग हो।
लेकिन आरोप है कि ठेकेदार ने ग्रामीणों की एक नहीं सुनी। उसने पुराने चबूतरे को ही जगह-जगह तोड़कर सांस्कृतिक मंच के पिलर के लिए खुदाई शुरू कर दी। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो ठेकेदार ने धमकी भरे लहजे में कहा कि काम इसी चबूतरे पर होगा, जहां शिकायत करनी है जाकर कर दो।
ग्रामीणों का कहना है कि एक ही स्थान पर दोबारा निर्माण कर सरकारी धन का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र और खंड विकास अधिकारी नगवां को लिखित शिकायती पत्र देकर कारवाई का मांग किया था।
शिकायत के बाद भी जब निर्माण कार्य नहीं रुका, तो गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण लामबंद होकर निर्माण स्थल पर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए काम को पूरी तरह से बंद करा दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक जांच नहीं होती और निर्माण स्थल नहीं बदला जाता, तब तक वे काम नहीं होने देंगे।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से विनोद यादव, लाल बहादुर भारती, वेद प्रकाश, ओम प्रकाश पटेल, लाल जी पटेल, सतीश पासवान, रोशन त्रिपाठी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी नगवा अनिल सिंह से बात किया गया तो उन्होने बताया कि मामला उनके संज्ञान मे है। इसकी जाच के लिये अवर अभियंता बृजेश कुमार को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कारवाई कर समस्या का निस्तारण कराया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र खनन व्यवसायी इश्तियाक अहमद गिरफ्तार कोर्ट मे पेशी रिमांड पर हो सकता है फैसला रामलीला ग्राउंड पर गूंजा बाबा श्याम का जयकारा भजनो पर झूमे श्याम प्रेमी आमडीह मे सरकारी चबूतरे पर सांस्कृतिक मंच निर्माण का विरोध ग्रामीणो ने रोका काम बीडीओ ने दिये जाच के ... पिपरी वासियो को बेदखली से बचने की पहल अजगर को वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा विहिप का 62वां स्थापना दिवस मनाया, हिंदू समाज को जागरूक रहने का आह्वान। एसओजी सर्विलांस प्रभारी रहे नागेश सिंह बने ओबरा एसएचओ ब्लाक स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा संपन्न विजेता छात्र छात्राओ का हुआ सम्मान बभनी के असनहर गाव मे महिलाओ और किसानो को मिली स्प्रे और सिलाई मशीन 13 साल से लापता बेटे की वापसी का झांसा साधुओं के वेश में ठगी का बड़ा खेल बेनकाब
Download App