सोनभद्र

गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कारवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में कोन पुलिस वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी।
इसी क्रम मे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चांचीकला पुलिया के पास से धर्मेन्द्र यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव, निवासी परती, थाना केतार, जनपद गढ़वा, झारखंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक धर्मेन्द्र यादव थाना कोन में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 143/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में वांछित था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना कोन में गोवध अधिनियम से संबंधित एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी बागेसोती उपनिरीक्षक वीरेन्द्र वर्मा, चौकी प्रभारी चांचीकला उपनिरीक्षक राकेश राय तथा हेड कांस्टेबल राजेश कुमार यादव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास
Download App