सोनभद्र

भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश, जलभराव एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार 3 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। हालांकि विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद में संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त सभी बोर्डों के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं 3 सितंबर को बंद रहेंगी। शिक्षकों को विद्यालय पहुंचकर ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, यू-डायस प्लस एवं अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने कक्षा 9 से 12 तक संचालित राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों के माध्यमिक विद्यालयों में भी शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश जारी किया है।माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा विभागीय निर्देशों के अनुसार यू-डायस प्रोग्रेशन, बोर्ड पंजीकरण, इंस्पायर अवार्ड पंजीकरण, स्वयं पोर्टल, ज्ञान एकेडमी सहित अन्य आवश्यक कार्यों का क्रियान्वयन करेंगे। बीएसए एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से भी खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार भारी बारिश और जलभराव के चलते 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे माध्यमिक विद्यालय बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को बंद नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा मारकुंडी घाटी के झरने में पिकनिक का मातम, पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत सत्येंद्र राय की बड़ी सफलता चोरी हुये बोलेरो को 36 घंटे के अंदर बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार दो टोलों के 50 घरों में आज तक नहीं पहुंची बिजली, 250 से अधिक ग्रामीण अंधेरे में
Download App