सोनभद्र

प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मांग

शक्तिनगर/सोनभद्र प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मांग।

एनसीएल बीना परियोजना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत रमाशंकर मिश्रा की पिछले 22 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में रीवा निवासी उनके पिता राम यश मिश्रा ने थाना शक्तिनगर में तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जाच का मांग किया है। मृतक के पिता के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी अपने पुत्र रमाशंकर मिश्रा से फोन पर बातचीत हुआ था। बातचीत के दौरान रमाशंकर काफी परेशान और दुखी था। उसने अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा तथा एनसीएल बीना में रहने वाले विकास चौहान के बीच संबंधों का जिक्र करते हुए आशंका जताई थी कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकता है। तहरीर मे आरोप लगाया कि विकास चौहान उसके घर पर उसके अनुपस्थित रहने के दौरान आता था। पिता के मुताबिकबरमाशंकर ने यह भी कहा था कि वह उसी दिन विकास चौहान को पकड़ने वाला है। इसके अगले दिन 23 अगस्त को परिवार को रमाशंकर की मृत्यु की सूचना मिली, जबकि तहरीर के अनुसार उसकी मृत्यु 22 अगस्त को ही हो चुकी थी। मृतक के पिता ने आशंका जताई है कि रमाशंकर की हत्या उसकी पत्नी प्रियंका मिश्रा, विकास चौहान और उनके अन्य सहयोगियों द्वारा घर पर की गई तथा बाद में घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया।

राम यश मिश्रा ने थाना प्रभारी सत्येंद्र राय से मामले मे हत्या का अभियोग पंजीकृत कर प्रियंका मिश्रा, विकास चौहान एवं अन्य संदिग्ध सहयोगियों के विरुद्ध निष्पक्ष विवेचना तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कारवाई किए जाने की मांग किया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी सतेंद्र राय ने बताया सभी पहलुओं की जांच विवेचना के साथ पोस्टमार्टम से किया जा रहा है,कुछ लोगों से पूछताछ किया जा रहा है इसमें पहले बीएनएस की धारा 103(1), 238 के तहत मुकदमा भी दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App