सोनभद्र

रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर जहां बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए, वहीं कोन बाजार में सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। कोन बस स्टैंड सहित बाजार के कई स्थानों पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इससे उठ रही दुर्गंध के कारण यात्रियों, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण मच्छरों और अन्य कीट पतंगों के पनपने के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
कोन बाजार में विजय मिष्ठान भंडार और बॉम्बे मिष्ठान भंडार के समीप बनी नाली की लंबे समय से समुचित सफाई नहीं होने के कारण वह जाम पड़ी है। नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों दुकानों की नाली के पानी के निकासी के लिए सड़क के दूसरी ओर बहाव का रास्ता बनाया गया है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। वाहनों के गुजरने पर सड़क पर जमा गंदा पानी उछलकर राहगीरों और आसपास के लोगों के कपड़ों पर पड़ता है।
रामकुमार किराना दुकान के पास भी प्लास्टिक और कूड़े का ढेर जमा है। पर्व के दौरान बाजार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सफाई व्यवस्था की कमी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रक्षाबंधन पर बाजार में बाहर से भी बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। ऐसे में बस स्टैंड और मुख्य बाजार में नियमित सफाई, कूड़ा उठाने तथा नालियों की सफाई जरूरी है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल सफाई अभियान चलाने और सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
लोगों का आरोप है कि खंड विकास कार्यालय के बीडीओ, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत प्रशासन सहित जिम्मेदार अधिकारियों का पर्याप्त ध्यान नहीं होने से समस्या बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App