सोनभद्र

बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी बोर्ड के विद्यालयों में 19 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।
जारी आदेश के अनुसार, जनपद में संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं 19 अगस्त 2026 को बंद रहेंगी। यह निर्णय भारी वर्षा के दृष्टिगत विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति रहेगी। शिक्षक विद्यालय पहुंचकर आपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, यू डायस प्लस एवं अन्य विभागीय कार्यों का निर्धारित रूप से संपादन करेंगे। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों तथा प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कारवाई के लिए भेजी गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित
Download App