सोनभद्र

कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत वैनी टोला बरहुआ में लगभग तीन सौ मीटर कीचड़ युक्त मिट्टी का रोड पर पक्की सड़क बनवाने को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार के दिन प्रदर्शन किया। बरहुआ और सेमरिया के ग्रामीणों ने बताया कि कई सालों से कीचड़ युक्त रोड अभी तक जो बना नहीं बरसात में आवागमन बाधित रहता है।
इसी रोड के किनारे एक आंगनबाड़ी केंद्र भी है, जिससे छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी होती है। थोड़ी सी भी बारिश होने से रोड पर पानी भर जाता है, जिससे बच्चे कीचड़ में गिर जाते हैं और उनके बीमार होने का खतरा भी बना रहता है। बच्चों के माता-पिता ने जल्द से जल्द मिट्टी रोड को सड़क बनवाने की मांग की है।
वैनी ग्राम पंचायत के सदस्य शंकर जायसवाल ने बताया कि बारिश के कारण बरहुआ टोला और सेमरिया के बीच आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों से आने-जाने वाले लोगों को तीन-चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
सेमरिया निवासी जवाहिर निषाद, मोहम्मद नासिर और दिनेश जायसवाल ने जानकारी दी कि इस तीन सौ मीटर मिट्टी के रोड का लगभग 7-8 साल पहले ग्राम पंचायत द्वारा मिट्टी का कार्य कराया गया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मिट्टी रोड का निरीक्षण कर पक्की सड़क निर्माण कार्य शुरू करने का आग्रह किया है।
प्रदर्शन करने वालों में शंकर जायसवाल, राम मुरत, बबलू, लाला साहनी, दिनेश भारती, मुन्ना, अनिल, टिंकू पटेल, केदार यादव, वकील यादव, सरोज जायसवाल, सिवा, विनोद, राजकुमार गुप्ता, राजेश

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳 डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये हर्ष उल्लास के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया रामगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद बाबू राम सिंह महाविद्यालय के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये धूम-धाम से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
Download App