धूम-धाम से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
सरकारी व निजी संस्थानों में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)क्षेत्र के सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों समेत बैंक,नगर पंचायत, ग्राम पंचायत ,विधानसभा कार्यालय व अडाणी एसीसी,अल्ट्राटेक सीमेंट परिसर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को ध्वजारोहण कर धूमधाम से मनाया गया।
ओबरा विधानसभा कार्यालय पर सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ व अडाणी एसीसी व अल्ट्राटेक सीमेंट परिसर में उनके प्रमुख व नगर क्षेत्र के नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष फुलवंती कुमारी,इओ अखिलेश सिंह,सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर जितेन्द्र कुमार ,बनवासी पीजी कालेज के प्रबंधक अजीत कुमार दुबे, सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबंधक मनोज तिवारी, समेत गुरमुरा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में प्रधानाचार्य बी के मंडल व परासपानी केशवराम महाविद्यालय में प्रबंधक श्रीकांत त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा के प्रधानाचार्य बी के मंडल ने बताया की छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होकर योगा , नृत्य, देशभक्ति गीत आदि कार्यक्रमों में बहुत ही आकर्षक प्रस्तुति दी।



