सोनभद्र

स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित सेवा समपर्ण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा कृष्ण गोपाल जी द्वारा स्वास्थ्य शिविर ,कौशल विकास कार्यक्रम,नविन भवनों का लोकार्पण किया गया।इसके बाद चिकित्सकों से मुलाकात, भवनों का अवलोकन,एवं कौशल विकास प्रशिक्षण की जानकारी ली। स्वास्थ्य शिविर में लखनऊ, वाराणसी,आगरा ,आयुर्वेद संस्थान के आए चिकित्सकों और दन्त चिकित्सक की टीमों ने मरीजों का उपचार किया। शिविर मे एक हजार मरीजों का उपचार किया गया।इस दौरान आंख और दात के चिकित्सकों की लगातार भीड़ बनी रही है।जांच के बाद मरीजों को दवा वितरण भी किया गया।

एक लाख फलदार वृक्षों का किसानों में हुआ वितरण

सह सरकार्यवाह ने किसानों को पौध वितरण कर सुरक्षा करने की किया अपील

बभनी। अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित सेवा समपर्ण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में वृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा कृष्ण गोपाल ने क्षेत्र के हजारों किसानों को फलदार वृक्ष अपने हाथों वितरण किए। फलदार वृक्षों को पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे।सह सरकार्यवाह ने सभी किसानों को वृक्षों का सुरक्षा करने की अपील किया।
वृहस्पतिवार को सेवा समपर्ण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में किसानों को फलदार वृक्षों का वितरण किया गया। क्षेत्रीय जनजाति संपर्क प्रमुख हरीश जी ने बताया कि क्षेत्र के किसानों में एक लाख फलदार पौधा वितरण किया गया है। इसमें आम, अमरूद,महुआ, नींबू,जामुन,बेल सहजन और आंवला का पौधा वितरण किया गया।आर एस एस के सह सरकार्यवाह डा कृष्ण गोपाल ने अपने हाथों से किसानों को पौध वितरण कर उनके सुरक्षा और देखभाल करने की भी अपील किया।इस मौके पर मनीराम पाल, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भगवान सहाय, पूर्व सांसद रामसकल, क्षेत्र प्रचारक,अनिल जी , विभाग प्रचारक उपेंद्र जी,उप जिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता,श्रवण कुमार,ओपी गोयल डीएफओ कमल कुमार और एस डी ओ अखिलेश पटेल रेंजर बभनी प्रेम प्रकाश चौबे,डिप्टी रेंजर अभिषेक गुप्ता वन दरोगा शशांक सिंह ,बन रक्षक ऋषि विश्वकर्मा अखिलेश सहित आदि लोग मौजूद रहे।

बच्चों को संस्कार और शिक्षा से देश को मिलेगा मजबूती

सह सरकार्यवाह डा कृष्ण गोपाल जी कार्यक्रम की शुरुआत से पहले ही विरसा मुंडा सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों से प्रार्थना सभा में सामिल हुए।और बच्चों से मुलाकात भी किया और उन्होंने बच्चों को बताया कि शिक्षा के माध्यम से ही स्वयं को मजबूत किया जा सकता है ।इस दौरान प्रधानाचार्य राजेश कुमार सहित अन्य शिक्षको से भी मुलाकात किया गया।और उन्हें बच्चों को नियमित संस्कार और शिक्षा कार्यशाला से जोडने को कहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
Download App