सोनभद्र

आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जनपदवासियों को अब आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।राबर्ट्सगंज में लाइफ केयर हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर की शुरुआत के साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल में हड्डी एवं जोड़ रोगों के आधुनिक उपचार, जटिल आपरेशन और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।
हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं जिला अस्पताल के पूर्व ऑर्थोपेडिक सर्जन डा प्रमोद कुमार प्रजापति (एमबीबीएस, एमएस, डी. आर्थो) ने बताया कि अस्पताल में 10 अगस्त से रोबोटिक तकनीक द्वारा घुटना प्रत्यारोपण (रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट) की सुविधा शुरू की जा रही है। इस सेवा का लाभ लेने के इच्छुक मरीज 1 से 9 अगस्त तक अपना पंजीकरण एवं बुकिंग करा सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां घुटने और कंधे के लिगामेंट की चोट (ACL/PCL), रोटेटर कफ इंजरी, फ्रैक्चर सर्जरी, गठिया, जोड़ों के दर्द एवं सूजन, आर्थ्रोस्कोपी (दूरबीन) तकनीक से आपरेशन तथा अन्य हड्डी एवं जोड़ संबंधी रोगों का आधुनिक उपचार उपलब्ध है। इसके अलावा डा रेखा प्रजापति द्वारा स्त्री एवं प्रसूति रोग, महिलाओं से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं, बच्चों के सामान्य रोग तथा अन्य सामान्य बीमारियों का भी उपचार किया जाएगा। अस्पताल जिला अस्पताल के सामने, लोढ़ी, राबर्ट्सगंज (सोनभद्र) मे स्थित है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आधुनिक मशीनों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और आयुष्मान योजना की सुविधा के माध्यम से जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना संस्थान का उद्देश्य है। साथ ही लोगों से समय रहते बीमारी का उपचार कराकर इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App