रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। स्थानीय रामलीला मंच पर आगामी रामलीला मंचन को लेकर रविवार को ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीरामलीला का मंचन भव्य एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए पूर्व कमेटी को भंग कर नई कमेटी के गठन पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान पूर्व कमेटी की ओर से पिछले वर्ष रामलीला आयोजन में हुए आय-व्यय का पूरा ब्यौरा ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किए जाने के बाद ग्रामीणों ने संतोष जताया और आयोजन को आगे भी बेहतर ढंग से संचालित करने पर सहमति व्यक्त की।
नई कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए गणेश कुमार जायसवाल ने मोनू जायसवाल के नाम का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर मौजूद ग्रामीणों ने तालियां बजाकर समर्थन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से मोनू जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुरेश उर्फ गुड्डू अग्रहरी को सौंपी गई।
वहीं सुजीत कुमार अग्रहरी, सुदेश उर्फ बुग्गी, संदीप कुमार अग्रहरी, मनदीप और अमित रावत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। शुभम कुमार अग्रहरी को महामंत्री तथा पंकज सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में ग्रामीणों ने नई कमेटी से रामलीला मंचन को आपसी सहयोग और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने की अपेक्षा जताई।
बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल, दीपक सिंह, गणेश कुमार जायसवाल, सुदेश अग्रहरी, सुजीत अग्रहरी, वीरेंद्र सोनी, होरिलाल पासवान, अफजल अंसारी, सुनील अग्रहरी (गोटिया जी), आशीष अग्रहरी, सुनील कुमार, हृदय कुमार, अजय अग्रहरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


