सोनभद्र

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में रविवार को दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवक को बुरी तरह से रौंद दिया। जिससे दोंनो युवकों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान हिंडालको में साथ काम करने वाले दो साथी दोस्तों के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटौली निवासी सूरज गौड़ (25 वर्ष) पुत्र स्व. जीत सिंह गौड़ तथा मझौली निवासी मनोज कुमार गौड़ (24 वर्ष) पुत्र जय करण गौड़ अपनी मोटरसाइकिल से दुद्धी बाजार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कादल मार्ग पर पहुंचे, तभी रेणुकूट से रजखड़ (दुद्धी) की ओर तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रक (संख्या JH 02 BN 3908) ने उनकी बाइक में सामने से सीधी टक्कर मार दी।
हिंडालको में एक साथ करते थे प्लंबिंग का काम मृतक सूरज गौड़ तीन भाइयों और दो बहनों के परिवार से थे। सूरज और मनोज आपस में गहरे दोस्त थे तथा दोनों हिंडालको में एक साथ प्लंबर (प्लंबिंग) का कार्य करते थे। एक साथ काम करने वाले दो युवा दोस्तों की अचानक हुई मौत से दोनों गांवों व परिवारों में मातम छा गया है।
मनोज के परिवार वाले बाहर थे घटना की जानकारी होते ही वह लोग दुद्धी आ रहे हैं।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन में रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी जायसवाल अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके गोष्ठी में महिलाओं की भागीदारी, बाल मजदूरी उन्मूलन और समानता पर हुई चर्चा दुद्धी में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब भूसी लदी अवैध शराब की ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Download App