सोनभद्र

नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात

—- कानून व्यवस्था कायम रखना प्राथमिकता

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने रविवार को पत्रकारों से एक औपचारिक मुलाकात करके क्षेत्र का हालचाल जाना और कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखना ही उनकी प्राथमिकता हैं और किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितना भी प्रभावशाली हो। मूलरूप से जौनपुर के रहने वाले श्री सिंह सरल स्वभाव,मिलनसार व्यक्ति हैं 2002 में अपने कार्य की शुरुआत की पहली पोस्टिंग कौशांबी हुई थी। सोनभद्र में 2022 में आने के बाद म्योरपुर, जुगैल सहित कई थानों में सेवाएं दे चुके है।
प्रभारी निरीक्षक ने पत्रकारों से कहा कि अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखना हैं साथ ही थाने में आने वाले सारे फरियादी हमारे लिए समान है चाहे वह गरीब हो या अमीर सभी के साथ न्याय होगा । क्षेत्र में अमन-चैन और कानून का राज स्थापित करना है।
नवागत थाना प्रभारी ने प्रबुद्ध वर्ग व आम नागरिकों से अपील किया हैं कि किसी को कोई समस्या आती हैं तो बेबाक होकर मेरे से मिल सकता हैं या नम्बर पर बात कर सकता हैं।
उनकी इस शानदार कार्यशैली और बेखौफ तेवर के लिए क्षेत्र भर से चर्चाएं हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App