खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया
(राजन गुप्ता) वैनी/सोनभद्र
नगवां ब्लॉक के समूह सखियों ने सोमवार के दिन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए मानदेय बढ़ाने के लिए अपील किया
समूह सखियों के पद पर कार्य करने वाली दर्जनों समूह सखियों ने समस्त ग्राम पंचायत में कार्य करते हैं
जिन लोगों को मानदेय स्वरूप मात्र ₹2000 धनराशि मिलती है प्रति माह के हिसाब से समूह सखियों द्वारा बताया गया कि 2000 में काम चलने वाला नहीं है महंगाई के तौर पर जीविका चलाने के लिए संभव नहीं हो पा रहा है वर्तमान समय में एनआरएलएम विभाग द्वारा लोकोस एप पर कार्य करने हेतु अत्यधिक दबाव दिया जा रहा है जो कि महंगे मोबाइल में चलता है और जिसका रिचार्ज करने में हम सब सक्षम नहीं है इसलिए मानदेय बढ़ाने के लिए दर्जनों किसी संख्या में समूह सखियों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देते हुए धनराज बढ़ाने के लिए अपील किया इस

परिस्थिति में कैसे हम सब कार्य करेंगे समूह सखियों द्वारा बताया गया कि रिचार्ज हम लोग करते हैं लेकिन खत्म हो जाता है इसलिए मानदेय बढ़ाया जाए खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर मानदेय बढ़ाने के लिए एवं मोबाइल रिचार्ज की धनराज के साथ दिलवाने के लिए आग्रह किया जिस संबंध में खंड विकास अधिकारी द्वारा पूछा गया तो खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि समूह सखी ज्ञापन दिए हैं जो कि जिलाधिकारी महोदय भेजवा दिया जाएगा
समूह सखियों में उपस्थित गीत उर्मिला सुनीता सुमन राधिका सुनीता समुद्री कुसुम रेशमी बसंती अंजू संगीता बसंती अंजू कुसुम सीता मीना अनीता धनवंती संगीता बिंदी चंद्र किरण राधिका आज दर्जनों समूह सहायिकाएं महिला उपस्थित रहीं



