ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
बभनी /सोनभद्र(अजीत पांडेय)
बभनी विकास खण्ड अन्तर्गत बभनी कस्बे में शिव मंदिर से बाजार में लगभग 18 सालों से सड़क खस्ताहाल में है इन सभी समस्याओं से तंग आजिज आकर बभनी के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोदय के यहां ज्ञापन देकर सड़क निर्माण और नहर मरम्मत करवाने की मांग किए हैं।बताते चले कि शिव मंदिर से पुरानी बाजार और प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है कई सालों से ग्रामीणों के आवागमन में भारी परेशानी होती है और बरसात के मौसम में तो किसानों सहित बच्चों तक को स्कूल आने जाने में समस्या उत्पन्न होती है यही नहीं राहगीरो सहित एम्बुलेंस के आने जाने में बड़ी समस्या होती वेजिस्को लेकर ग्रामीणों में काफी परेशानी देखी जाती है।ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 18 सालों से खराब सड़क की समस्या के लिए सैकड़ों बार स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर जिले के प्रतिनिधि तक को कई बार समस्या से अवगत कराया गया लेकिन वही ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हुई है।दर्जनों बार स्थानीय समाचार पत्र और सोशल मीडिया के माध्यम से भी आवाज उठाया गया लेकिन किसी के कानों में जू तक नहीं रेंगा ।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोदय से उम्मीद जताई है कि नवरात्रि ,दुर्गापूजा ,और दिवाली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार से पहले सड़क निर्माण कार्य हो जाता तो आवागमन के समस्या से निजाद मिल जाता ।ग्रामीणों ने बभनी के बहुत पुरानी बंधी पर नहर टूट गया है और नहर का पानी बर्बाद हो रहा है किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाता जिसके लिए भी जिलाधिकारी महोदय से निवेदन किया गया है ज्ञापन देने वाले में मिथिलेश गुप्ता, रवि शंकर गुप्ता ,अमित कुमार,सुरेंद्र गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।



