सोनभद्र

सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान

सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एवं आदर्श इंटरमीडिएट कालेज राबर्ट्सगंज के पूर्व प्रधानाचार्य डा अर्जुन दास केसरी को अंगवस्त्र, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डा अर्जुन दास केसरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में तथा देश के प्रधानमंत्री के रूप में अनेक अविस्मरणीय कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में समाज, साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मनीषियों को सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि डा अर्जुन दास जी केसरी ने लोककला, लोकसंस्कृति, साहित्य, जनजातीय जीवन, शिवम, पुरातत्व एवं धरोहर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगभग 60 पुस्तकों का लेखन किया है। शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उन्हें अनेक राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा भी उन्हें तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। पत्रकारिता के क्षेत्र मे लोकवार्ता शोध पत्रिका के माध्यम से भी उन्होंने समाज और साहित्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

डा केसरी जी का अनुभव, ज्ञान और साहित्यिक योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे मनीषियों का सम्मान करना हमारी समृद्ध सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान प्रकट करना है।

इस अवसर पर अरविंद पांडेय, मनीष अग्रहरि, विनोद सोनी, मुकेश सोनी सहित अन्य गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर सेवा संकल्प अभियान में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी कोन में रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी जायसवाल अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके गोष्ठी में महिलाओं की भागीदारी, बाल मजदूरी उन्मूलन और समानता पर हुई चर्चा
Download App