सोनभद्र

डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) डीएलएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से जनपद के तीन परीक्षा केंद्रों पर सकुशल एवं सुचितापूर्ण ढंग से शुरू हुईं। परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। जनपद में राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजा शारदा महेश इंटर कालेज एवं आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जा रही है।
परीक्षाओं के सुचारु संचालन एवं निगरानी के लिए डायट स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। वहीं सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्राचार्य उप शिक्षा निदेशक रिद्धि पांडेय की तरफ से परीक्षा की सुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखते हुए परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राचार्य उप शिक्षा निदेशक रिद्धि पांडेय ने बताया कि डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। प्रथम प्रश्नपत्र बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया तथा द्वितीय प्रश्नपत्र शिक्षण-अधिगम के सिद्धांत का है। 22 सितंबर को तीन पालियों में क्रमशः विज्ञान, गणित एवं सामाजिक अध्ययन तथा 23 सितंबर को तीन पालियों में हिंदी, संस्कृत उर्दू एवं कंप्यूटर विषय की परीक्षा होगी। इसी क्रम में तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 सितंबर से शुरू होंगी। 24 सितंबर को प्रथम प्रश्नपत्र शैक्षिक मूल्यांकन, क्रियात्मक शोध एवं नवाचार तथा द्वितीय प्रश्नपत्र समावेशी शिक्षा का होगा। 25 सितंबर को विज्ञान, गणित एवं सामाजिक अध्ययन तथा 26 सितंबर को हिंदी, संस्कृत उर्दू एवं कंप्यूटर विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के प्रथम दिन प्राचार्य उप शिक्षा निदेशक रिद्धि पांडे ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए केंद्र व्यवस्थापकों एवं पर्यवेक्षकों को सुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर सेवा संकल्प अभियान में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी कोन में रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी जायसवाल अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके गोष्ठी में महिलाओं की भागीदारी, बाल मजदूरी उन्मूलन और समानता पर हुई चर्चा दुद्धी में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Download App